Thursday, October 22nd, 2026

आदिवासी नृत्य महोत्सव का एक नजारा ये भी...

रायपुर। राज्योत्सव की ड्यूटी में कुछ समय मिले भोजन के लिए तो नजारा ऐसा कि सब एक बराबर,अधिकारी कर्मचारी सब साथ बैठकर भोजन कर रहे हैं। सवाल सुरक्षा का है तो पुलिस की ड्यूटी और ज्यादा सजग रहने की है। लेकिन कुछ पल निकालकर भोजन करते पुलिस कर्मियों का यह दृश्य देखकर सुकून देता है,इसलिए कि गुरुवार को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने पुलिस कर्मियों के साथ जमीन में बैठकर उन्ही के साथ खाना खाया और खाने के बीच फीड बैक भी लिया। आपको बता दे की नक्सल फील्ड में भी वैभव मिश्रा की अपनी अलग पहचान रह चुकी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय