Thursday, October 22nd, 2026

सरकार और नक्सलियों के बीच यह लड़ाई सद्भावना मैच के रूप में बदल गई - सांसद पांडेय

राजनांदगांव
बीजापुर जिले के तार्रेम में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल पर घात लगाकर किए हमले पर सांसद संतोष पांडेय ने राज्य सरकार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार और नक्सलियों के बीच यह लड़ाई कथित रूप से सद्भावना मैच के रूप में बदल गई है। सरकार से मिली ढील के चलते ही पुलिस जवानों को शहादत झेलनी पड़ी है।

पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनप्रतिनिधियों को लगातार धमकाया जा रहा है। मानपुर इलाके में निर्दोष ग्रामीणों की मौत हो गई। नक्सलियों की ओर से मानपुर के मंडल अध्यक्ष राजू टांडिया को जान से मारने धमकी भरा पत्र जारी किया गया। तमाम बातें यह बताती है कि कांग्रेस सरकार का नक्सलियों पर लगाम नहीं रह गया है। कल बीजापुर जिले के तार्रेम में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में सुरक्षा जवानों को काफी नुकसान पहुंचा है, इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी एक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलियों से लडऩे में नाकाम साबित हो गई है। बस्तर एक बार फिर रक्तरंजित हुआ है इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। सांसद पांडेय ने राज्य सरकार से पूछा हैं कि क्या नक्सलियों और राज्य सरकार के बीच किसी तरह का सद्भाव से जुड़ा मैच चल रहा है। हमले के दोषियों को सरकार की ओर से क्या सजा दी जाएगी।

 

#सरकार

Source : Agency

पाठको की राय