Monday, October 19th, 2026

इस Father’s Day पापा को बनाकर खिलाएं एगलेस केक

हम आपके लिए एगलेस चॉकलेट केक की रेसिपी लेकर आए हैं जो आप घर में आसानी से बना सकते हैं। इस केक को खाने के बाद आपके पापा भी आपकी तारीफ करेंगे।

एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए सामग्री
एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए आधा कप कोको पाउडर, 100 ग्राम डार्क चॉकलेट, 50 ग्राम बटर, 1 कप मैदा, गर्म पानी, 1/3 कप वेजिटेबल ऑयल, ½ कप खट्टा दही, ½ कप बेकिंग पाउडर, ¼ कप बेकिंग सोडा, 1 कप पिसी चीनी, 5 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क, 1 चम्मच कॉफी पाउडर और कुछ बूंदें वनीला एसेंस चाहिए होगा।

एगलेस चॉकलेट केक बनाने की विधि
सबसे पहले मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एक बड़े बर्तन में डालकर छान लें। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क, कॉफी पाउडर, वेजिटेबल ऑयल, वनीला एसेंस और दही मिलाएं। सभी को मिलाने के बाद आप जरूरत के मुताबिक पानी मिलाएं, जब तक की पकौड़ों के जैसा पेस्ट न बन जाए। इसके बाद इस बैटर को केक टिन में बटर पेपर लगाकर ओवन में 180 डिग्री पर 30 मिनट के लिए पकाएं। निकालने से पहले एक बार इसे चेक कर लें कि ये पक गया है या नहीं। जब केक तैयार हो जाए तो इसे निकालकर ठंडा होने दें। आखिर में डार्क चॉकलेट और बटर को मिलाकर पिघला लें और इसे केक के ऊपर डाल दें। आपका टेस्टी चॉकलेट केक तैयार है। फादर्स डे पर पापा के लिए ये केक जरूर बनाएं।

 

Source : Agency

पाठको की राय