Thursday, October 22nd, 2026

इस दीवाली भाजपा निर्मित महंगाई का धमाका - मरकाम

रायपुर
साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दीपावली मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का भेंट चढ़ गया है। देश आज अभूतपूर्व महंगाई और आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। आम आदमी के पास त्योहर मनाने के लिये पैसे नहीं है। भाजपा द्वारा बढ़ाई गई महंगाई के कारण देश के सबसे बड़े त्यौहार दीवाली में भी उत्साह नहीं दिख रहा है, रंगाई-पुताई, फटाका, झालर, कपड़ा, सिलाई के साथ हर सेक्टर में 25 से 40 प्रतिशत तक दाम बढ़े हुए हैं। उक्त बातें  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहीं।

उन्होंने कहहा कि दीवाली एक ऐसा पर्व है जिसे हर वर्ग का व्यक्ति अपनी-अपनी आर्थिक क्षमता के अनुरूप मनाता है, मगर वर्तमान में मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोग बेतहाशा महंगाई के कारण दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में लोग समझ नहीं पा रहे कि त्योहार कैसे मनायें? पेट्रोल शतक पार कर चुका है, राशन और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं, गैस सिलिंडर का दाम 1000? हो चुका है। पेट्रोल और डीजल की झुलसाती कीमतों के कारण हर सेक्टर के कच्चे माल में मूल्य वृद्धि हुई है।

मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता को दीवाली मनाने लायक नहीं छोड़ा है। इस दीवाली में उत्साह केवल कुछ पूंजीपतियों और भाजपा नेताओं के घर पर ही दिख रहा है। पहले खाद्य तेलों के दाम दुगुने करवा दिया, डीजल के दाम बढ?े से माल परिवहन बढ़ गया, अब कोयला संकट के कारण बिजली, लोहा, सीमेंट, गैसे अन्य निर्माण सामाग्रियों के दाम आदमी के पहुंच से दूर हो गये है। कपड़ों, मिठाईयों और सजावट के दाम इस वर्ष पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा है। चुनाव के पहले बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाली भाजपा और मोदी महंगाई के जाल में फंसा कर जनता को मार रहे हैं।

 

#Markam

Source : Agency

पाठको की राय