Saturday, October 24th, 2026

जम्मू में बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, स्कूलों में 1 जून से 16 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा

जम्मू
जम्मू-कश्मीर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए एक जून से 46 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की घोषणा की। जम्मू में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन स्कूलों में 1 जून से 16 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

छात्रों को मिलेगा ऑनलाइन मार्गदर्शन
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश दिया गया है कि जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 1 जून, 2024 से 16 जुलाई, 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रखेंगे। आदेश में कहा गया किसभी शिक्षकों को छुट्टियों की अवधि के दौरान छात्रों के ऑनलाइन मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहना होगा।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त अनुसूची का पालन करने में स्कूल के प्रमुख या शिक्षण स्टाफ की ओर से कोई भी चूक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों जम्मू में गर्मी की छुट्टियां आठ जून से शुरू हो गई थीं। 

 

#School Education Department

Source : Agency

पाठको की राय