Wednesday, October 21st, 2026

जनसेवा की यह अविरल धारा समाज के जन जन तक पहुँचे यही हमारा प्रयास -मूंधड़ा

अमरकंट
छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा की कार्यकारी मंडल की द्वितीय बैठक का आयोजन अमरकंटक में किया गया। जिसमे प्रदेश भर से पधारे स्वजनों ने भाग लिया। बिलासपुर जिला माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में आयोजित बैठक का शुभारंभ जिला अध्यक्ष डॉ रमेश जी भट्टड़ ने सदस्यों का स्वागत कर किया। सभा को सम्बोधित करते हुवे प्रदेश अध्यक्ष रामरतन  मूंधड़ा ने कहा कि हम अपने कार्यों के साथ थोड़ी सी निष्ठा और जोड़ दें तो समाज कल्याण के अनेक कार्य सहजता से पूर्ण कर सकते हैं। शिक्षा और इनोवेटिव व्यापार के क्षेत्र में जिस तरह के आंकड़े अभी प्राप्त हो रहे हैं उसके अनुसार आनेवाला समय माहेश्वरी युवाओं के लिए अनुकूल है।

राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नारायण राठी ने कहा कि हमारे अग्रजों ने हमे समाज संगठन रूपी विशाल ग्राउंड दिया है। हमारा प्रयास उसे मजबूत बनाना है। समाज ने आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से छत्तीसगढ़ अंचल में सुदूर निवासरत समाज बंधुओं से अपने सहयोगी साथियों के माध्यम से जीवंत संपर्क बनाए रखा है। आपदा प्रबंधन, जनगणना आदि अनेक कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व ही लक्ष्य को प्राप्त कर पूर्ण किया है। यह सब आपसी सहयोग का ही परिणाम है।

छतीसगढ़ प्रदेश मंत्री सुरेश  मूंधड़ा ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कहा कि हमारा लक्ष्य कम आयवर्ग के सदस्यों को विभिन्न माध्यमों से समाज की मुख्यधारा से जोड?ा है। जिस कार्य की अपेक्षा में समाज ने हमे चुन कर यहां भेजा है। हमे उन दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मदारी से करना चाहिए। पूरे आयोजन में विशेष बैठक में कुनकुरी, जगदलपुर, कोंडागांव आदि दूरस्थ अंचल से पधारे सदस्यों ने दूरी को दरकिनार करते हुए बड़ी संख्या में सदस्य  उपस्थित हुए।

 

#Mundhra

Source : Agency

पाठको की राय