Wednesday, October 21st, 2026

अडानी ग्रुप की यह कंपनी समय से पहले चुकाएगी 130 मिलियन डॉलर का कर्ज, शेयरों में उछाल

 नई दिल्ली

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप लगातार निवेशकों को भरोसा जीतने के लिए प्रयास कर रहा है। मंगलवार यानी 9 मई को अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि समय से पहले 130 मिलियन डॉलर का कर्ज कंपनी चुका देगी। बता दें, इससे पहले 413 मिलियन डॉलर के कर्ज के पेमेंट के लिए टेंडर किया जा चुका है।

अडानी पोर्ट्स ने पिछले महीने 130 मिलियन डॉलर के बॉन्ड टेंडर जारी किए थे। यह 3.375% वाला बॉन्ड 2024 में मेच्योर होगा।, समय से पहले कर्ज भुगतान के फैसले को निवेशकों का भरोसा फिर से जीतने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें, अडानी ग्रुप की शेयरों की कीमतों में मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली है।
 
आज सुबह अडानी पोर्ट्स के शेयर बीएसई में 682 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। कुछ ही देर में ये 691.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। 2 फरवरी से अबतक अडानी पोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 1 महीने के दौरान अडानी पोर्ट्स के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया है।

 

 

#अडानी ग्रुप

Source : Agency

पाठको की राय