Wednesday, October 21st, 2026

तलाक के बाद इस बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल ने किया था प्रपोज, करिश्मा ने कर दिया दूसरी शादी से इंकार

मुंबई।

करिश्मा कपूर  बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं।  90 के दशक के दौरान वह राजा बाबू (1994), कुली नंबर 1 (1995), साजन चले ससुराल (1996), राजा हिंदुस्तानी (1996), और दिल तो पागल है (1997) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखाई दीं।   90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में करिश्मा अपने करियर के टॉप पर थीं। 

2003 में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली।  हालांकि ये शादी नहीं टिकी और 13 साल बाद 2016 में उन्होंने संजय से आपसी सहमति से तलाक ले लिया।  तलाक के बाद करिश्मा अपने बच्चों समायरा और कियान की सिंगल मदर हैं।  तलाक के कुछ साल बाद करिश्मा दिल्ली के बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आईं थीं।  कुछ ही समय में उनकी शादी की अटकलें भी सुर्खियां बनने लगीं।  खबरों की मानें तो संदीप करिश्मा से शादी करना चाहते थे लेकिन करिश्मा अपने बच्चों समायरा और कियान की परवरिश पर ध्यान देना चाहती थीं. जब करिश्मा कपूर के पिता और रणधीर कपूर से बेटी की दूसरी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। 

जी5 की रिपोर्ट के अनुसार, रणधीर ने कहा, करिश्मा की दोबारा शादी कराना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है।  हमने इस बारे में बात की है और उसने मुझे बताया है कि वह दोबारा परिवार शुरू नहीं करना चाहती।  अगर वह अपनी जिंदगी दोबारा शुरू करना चाहती है और उसके बच्चे इससे खुश हैं तो मैं हमेशा उनका सपोर्ट करूंगा। मुझे नहीं लगता कि आज के समय में इसमें कुछ भी गलत है।  बता दें कि करिश्मा की पहले शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी लेकिन एनमौके पर उनकी सगाई टूट गई और फिर उनकी शादी संजय कपूर से कर दी गई थी। 

 

Source : Agency

पाठको की राय