डायबिटीज को कंट्रोल करेगा किचन में रखा ये 1 मसाला
मधुमेह असामान्य रूप से खून में बढ़ने वाले शुगर की मात्रा से संबंधित होता है। हालांकि आज के समय में यह परेशानी ज्यादातर लोगों को होती है, जिसके वजह से लोग इसकी गंभीरता को बहुत हल्के में लेने लगें है। यदि आप भी ऐसा सोचते हैं कि आजकल तो सभी को डायबिटीज होता है यह बहुत नॉर्मल बात है, तो सावधान हो जाए क्योंकि अनियंत्रित या अनुपचारित छोड़ देने से यह आपके हार्ट, किडनी, नर्व सिस्टम को खराब कर कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।
डायबिटीज के उपचार में अक्सर दवाएं और इंसुलिन इंजेक्शन शामिल होते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे खाद्य पदार्थों में भी रुचि रखते हैं जो खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में नेचुरल तरीके से मदद कर सकें। यदि आप भी ऐसे किसी नेचुरल इंसुलिन की तलाश में हैं तो दालचीनी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
डायबिटीज में दालचीनी खाने के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताया है। इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं कि दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो स्वस्थ एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ है। और यह रोगियों को ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
शरीर में शुगर कितना होना चाहिए
भोजन से पहले- स्वस्थ व्यक्ति का टार्गेट ब्लड शुगर लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए। वहीं, डायबिटिक का ब्लड शुगर लेवल 80-130 mg/dl तक होना चाहिए।
भोजन के 1-2 घंटे बाद- स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 140 mg/dl से कम, तो वहीं डायबिटिक का 180 mg/dl से कम होना चाहिए।
बीते तीन महीने में ब्लड शुगर लेवल का A1C लेवल- स्वस्थ व्यक्ति में 5.7 प्रतिशत से कम और डायबिटिक में 180 mg/dl से कम होना चाहिए।
डायबिटीज होने का मुख्य कारण क्या है
डायबिटीज का सटीक कारण अभी तक पता नहीं लगा जा पाया है, लेकिन माना जाता है अनहेल्दी लाइफस्टाइल इसकी सबसे बड़ी वजह है। खाने-पीने की कुछ चीजें शरीर में सीधे रूप से ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करती हैं। इसमें मिट्ठा, वसा युक्त आहार और जंक फूड शामिल है। इसके अलावा हार्मोन्स असंतुलन, बढ़ती आयु, डायबिटीज की पारिवारिक हिस्ट्री, कई बीमारियां भी इसका कारण बनती है।
डायबिटीज के घरेलू उपाय
एनसीबीआई के अनुसार, यदि आप डायबिटीज से ग्रसित हैं और ब्लड में शुगर के उतार चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू या नेचुरल उपाय को तलाश कर रहें तो दालचीनी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, दालचीनी में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, में मौजूद पॉलीफेनॉल्स सीरम भी ग्लूकोज और इंसुलिन को कम करके डायबिटीज के खतरे से बचाव कर सकते हैं।
इन बीमारियों में भी फायदेमंद है दालचीनी
रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता है
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है
जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है
ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है
इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करता है
डायबिटीज में कैसे करें दालचीनी का सेवन
एक्सपर्ट बताती हैं कि मधुमेह के लिए दालचीनी का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसके लिए एक गिलास पानी में दालचीनी का 2 इंच का टुकड़ा या दालचीनी की छाल भिगो दें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह इसे छानकर इसे खाली पेट पिएं।

पाठको की राय