Monday, October 19th, 2026

शहर में रहेगी तीसरी आंख की नजर, शहर में सीसीटीव्ही कैमरों से होगी निगरानी

रीवा
पूरे रीवा शहर में तीसरी आंख से निगरानी की जायेगी। शहर के 250 से अधिक स्थानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जायेगी। कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन में आज कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सीसीटीव्ही लगाये जाने वाले कार्य की समीक्षा की।
    
बैठक में बताया गया कि सीसीटीव्ही के माध्यम से शहर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी। कलेक्टर ने बताया कि उच्च क्वालिटी के सीसीटीव्ही शहर के चप्पे-चप्पे में लगाये जायेंगे तथा यह कैमरे रात में भी पूरी सक्रियता एवं गुणवत्ता से कार्य करेंगे। सीसीटीव्ही कैमरे लग जाने से जहां एक ओर अपराधियों पर निगरानी रखी जायेगी वहीं दूसरी तरफ अवांछित गतिविधि पर भी नजर रखी जा सकेगी। बैठक में एडिसनल एसपी विवेक लाल, सीएसपी मनोज शर्मा, यातायात प्रभारी दिलीप तिवारी, जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर आशीष दुबे, जिला सूचना अधिकारी मनीष पटेल उपस्थित रहे।

 

 

#CCTV

Source : Agency

पाठको की राय