Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ सुपर जायन्ट्स की लगातार तीसरी जीत

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायन्ट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकआर) दो ही ऐसी टीमें, जिनके खाते में कुल छह प्वॉइंट्स हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से धोकर मौजूदा सीजन में जीत की हैट्रिक पूरी की। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने 150 रनों के मिले टारगेट को 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जायन्ट्स इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।

केकेआर के खाते में भी छह प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते टीम पहले पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है।

 

#लखनऊ सुपर जायन्ट्स

Source : Agency

पाठको की राय