Tuesday, October 20th, 2026

खोहर गाँव में 11 हजार के वी 10 पोल की विद्युत तार चोरों ने काटा किसान परेशान

  सतना
 कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोहर पोस्ट गढ़वा कला में बुधवार की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने 11 हज़ार के वी की विद्युत तार काट कर ले गए जिससे खोहर गांव के सभी किसान परेशान हैं उनकी गेहूं की फसल नष्ट हो रही है जिसकी शिकायत उन्होंने कोटर थाना एवं विद्युत मंडल कोटर में आवेदन देकर किया है।

ग्रामीण किसानों ने विभाग को सूचना देकर गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनके समस्या का निराकरण किया जाए नहीं तो उनकी सारी गेहूं की फसल सुख कर नष्ट हो जाएगी और उन्हें उनकी जीविका का साधन कृषि यदि सूख गई तो परिवार भूखा मर जाएगा।

 

#farmers upset

Source : Agency

पाठको की राय