Friday, October 23rd, 2026

नवकार ज्वेलर्स में चोरों ने लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

रायपुर
तीन दिन पहले गुढि?ारी के जलाराम वस्त्रालय के ऊपर अज्ञात तीन युवकों ने कमरा किराये पर लिया और पास के नवकार ज्वेलर्स में घुसकर लॉक को मशीन से कांटे और लाखों रुपये के जेवरात लेकर चंपत हो गए। इस मामले में पुलिस फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। गुढि?ारी थाना पुलिस और रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने का कहना है कि प्रदेश से बाहर के किसी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।

गुढि?ारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले नवकार ज्वेलर्स से लगी जलाराम वस्त्रालय के ऊपर अज्ञात तीन युवकों ने कमरा किराये पर लिया था। इस दौरान उन्होंने नवकार ज्वेलर्स में आने, जाने वालों के साथ ही दुकान बंद और खोलने का बारीरिक से पतासाजी किया। उल्लेखनीय हैं कि बीते गुरुवार एक युवक ने आकर किराए पर लेने की बात की। युवक ने दुकान के मालिक को 40 हजार रुपए एडवांस दिए और कहा कि वो नवरात्र में दुकान शुरू करेगा। युवक ने शुक्रवार को फर्नीचर का काम करवाने के लिए मालिक से दुकान की चाबी ली। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने शनिवार रात इस दुकान में ही बिताई। आधी रात दुकान के अंदर से तीसरे माले पर आए और छत से नवकार ज्वेलर्स में दाखिल हुए। छत में एक लोहे के गेट को गैस कटर से काटा गया। यहीं से बदमाश अंदर गए, सीढि?ों से नीचे आकर सीसीटीवी कैमरे के सेटअप में लगे डीवीआर को निकाल लिया और अपने साथ ले गए। आरोपियों ने दुकान में रखे गहनों को 3-4 बैग में पैक किया और खाली डिब्बों और अपना गैस कटर छोड़कर भाग गए। इस गैस कटर के जरिए आरोपियों ने दुकान की बड़ी तिजोरी और सेफ हाउस का दरवाजा भी काट दिया। अंदर रखे बेशकीमती गहने चुरा लिए। दुकान के बाहर लगा शटर बंद था। रात के वक्त कुछ घंटों तक बदमाश अंदर ही रहे और चोरी की घटना को अंजाम देते रहे, किसी को पता तक नहीं चला कि अंदर हो क्या रहा है। अब पुलिस पड़ोस की दुकान के मालिक से भी पूछताछ कर दुकान किराए पर लेने वालों की डिटेल्स हासिल कर रही है।

अब बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि एसपी के आदेश के बाद भी मकान मालिक ने किरायेदार की जानकारी थाने में उपलब्ध क्यों नहीं करवाई, जिसके चलते इतनी बड़ी चोरी की घटना हो गई। फिलहाल गुढि?ारी पुलिस ने अज्ञात तीनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना जैसे ही सुबह सराफा कारोबारियों को हुआ वे एकत्रित हो गए और पुलिस से जल्द इन चोरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

 

 

#Jewelers

Source : Agency

पाठको की राय