Friday, October 23rd, 2026

आदिवासियों का हक हर हाल में उन्हें मिलेगा,चिंता न करें-भूपेश

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारियों से आरक्षण के संबंध में चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि आदिवासियों का हक हर हाल में उन्हें मिलेगा। उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आदिवासियों के हक को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार हमेशा प्रयास करते रहेगी। मुलाकात के दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

 

#Bhupesh

Source : Agency

पाठको की राय