Thursday, October 22nd, 2026

'वे केजरीवाल सरकार से जल रहे हैं...', दिल्ली सेवा विधेयक पर संजय राउत ने BJP पर कसा तंज

नई दिल्ली
दिल्ली सेवा विधेयक पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा है कि ''यह बिल भारत के संघीय ढांचे पर हमला है। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा था कि वे दिल्ली को राज्य का दर्जा देंगे लेकिन वे अरविंद केजरीवाल से चुनाव हार गए। वे केजरीवाल सरकार के काम से जल रहे हैं।'' संजय राउत ने कहा, ''केजरीवाल सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रही है। वे जल रहे हैं... हम राज्यसभा में इस बिल का विरोध करेंगे।''
 

 

#संजय राउत

Source : Agency

पाठको की राय