Tuesday, October 20th, 2026

पलकों को घना करने के लिए ये टिप्स

आप अपनी पलकों को ऐश्वर्या राय बच्चन की पलकों की तरह घना और सुंदर दिखा सकती हैं। पलकें घनी दिखने पर आंखों की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। क्योंकि आंखें चेहरे की खूबसूरती और ताजगी का पहला इंप्रेशन डालती हैं। और पलकें आंखों की सुंदरता को डिफाइन करने का काम करती हैं। इसलिए सुंदर चेहरे के लिए आंखों का फ्रेश दिखना जरूरी है। तो आंखों के इंप्रेसिव दिखने के लिए पलकों का घना और सुंदर दिखना।

अगर पलकों के बाल छोटे हैं

    कुछ लड़कियों की आई-लैशेज के बाल बहुत छोटे होते हैं। इस कारण पलकें आकर्षक नहीं दिख पाती हैं। इन पलकों को लबां और घना दिखाने के लिए आप आई लैशेज कर्लर की मदद से अपनी पलकों के बाल ऊपर की तरफ कर्ल कर लें।
    पलकों को पर्फेक्ट कर्ल देने के लिए आप ब्लो ड्रायर की मदद से लैश कर्लर को हल्का-सा गर्म कर लें। और फिर इस गर्म कर्लर से अपनी पलकों के बालों को प्रैस करें। ध्यान रखें कि कर्लर बहुत गर्म नहीं होना चाहिए। हॉट प्रेस के कारण आपकी पलकों के बाल आसानी से ऊपर कर तरफ मुड़कर फिक्स हो जाएंगे।

    पलकों को घना और आकर्षक दिखाने में आइलाइनर बहुत अच्छा रोल निभाता है। बस जरूरी है कि आप इसे सही तरीके से अप्लाई करें। लुक को यदि नैचरल रखना है तो आइलाइनर पतला लगाएं और यदि बोल्ड आई मेकअप करना चाहती हैं तो इसकी थिकनेस अपनी पसंद के हिसाब से बढ़ा सकती हैं। ऐश्वर्या जैसी नैचरल आइलैशेज चाहिए तो बेहद पतला आइलाइनर लगाएं।

इस विधि से लगाएं मस्कारा

    जिन गर्ल्स की पलकों के बाल प्राकृतिक रूप से लंबे हैं, उनकी पलके मस्कारा के एक कोट से ही कंप्लीट लगने लगती हैं। यदि आपकी पलकें लंबी और घनी नहीं हैं तो आप इन्हें ऐसा लुक देने के लिए मस्कारा के 3 से 4 कोट लगाएं।
    एक बार जब मस्कारा सूख जाए तो दूसरा कोट अप्लाई करें। मस्कारा के अलग-अलग तरह के ब्रश भी आपकी पल्कों को घना और लंबा दिखाने में मदद करते हैं। अगर आपके पास एक से अधिक मस्कारा पैक हैं तो आप इनका उपयोग अलग-अलग कोट लगाने में करें।
    मेकअप आर्टिस्ट दुष्यंत कुमार कहते हैं कि पलकों को प्राकृतिक रूप से घना दिखाने के लिए आप काजल का उपयोग भी कर सकती हैं। काजल को नीचे की वॉटर लाइन पर लगाने की जगह ऊपरी वॉटर लाइन पर अप्लाई करें। यानी ऊपर की पलक पर अंदर की तरफ से काजल लगाएं और बाहर की तरफ आइलाइनर। फिर देखें पलकें कितनी खूबसूरत लगती हैं।
    ऊपर की वॉटर लाइन पर लगा काजल नीचे की वॉटर लाइन पर खुद ही आ जाता है। यदि आप नीचे की वॉटर लाइन की क्लीयर रखना चाहती हैं तो दो से तीन बार आपको नीचे की वॉटर लाइन पर आए काजल को साफ करना होगा।

आंखों के आस-पास का कालापन दूर करने के लिए

    पलकों के ऊपर और आंखों के नीचे की त्वचा को ब्राइट लुक देने के लिए आप बेबी पाउडर का उपयोग कर सकती हैं। ब्रश की मदद से बेबी पाउडर लगाएं और इसे अच्छी तरह से ब्लैंड करें। यह काम आपको मस्कारा का लास्ट कोट लगाने से पहले करना है। ताकि आंखों की शेप अच्छी तरह डिफाइन हो। अब देखें, आपकी आंखें हमेशा से अधिक आकर्षक दिख रही हैं।
   

 

Source : Agency

पाठको की राय