Tuesday, October 20th, 2026

अनुष्का सेन की ये टिप्स से बाल होंगे मोटे और लम्बे

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन फैन फॉलोइंग के मामले में टीवी के बड़े-बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आने वाली अनुष्का फैशन और खूबसूरती के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। पहली बार लोगों ने उन्हें टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में नोटिस किया था। उस वक्त एक्ट्रेस ने छुटकी पार्वती का किरदार निभाया था। इस किरदार में लोगों को अनुष्का सेन की मासूमियत भा गई थी। वहीं इसके बाद से ही अनुष्का टीवी इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है।
अनुष्का टीवी शो करने के साथ-साथ व्लॉग भी बनाती हैं, जिसमें वह अपनी लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी स्किन और हेयर केयर रूटीन भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। पहले एक्ट्रेस के काफी लंबे बाल हुआ करते थे, लेकिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने अपने बाल थोड़े कटवाये हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर वह अपने बालों को मुलायम और घना कैसे बनाती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह कई ऐसी घरेलू चीजें ट्राई करती रहती हैं, जो उनके बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाने में मदद करती हैं। 

​मसाज के लिए तेल में मिलाती हैं ये एक चीज

अनुष्का अपने बालों को मसाज देना कभी नहीं भूलतीं। इसके लिए वह मेथी दाने को तेल में डालकर कुछ देर के लिए गर्म कर लेती हैं और फिर उससे मसाज करती हैं। कोशिश करती हैं तेल हल्का गर्म रहे। स्कैल्प के साथ-साथ वह बालों में भी अप्लाई करती हैं। बता दें कि हेयर ग्रोथ के लिए मेथी दाना काफी फायदेमंद है, ऐसे में अनुष्का इसे अक्सर अप्लाई करती हैं। 

​4 तरह का तेल यूज करती हैं अनुष्का

ऑयलिंग के लिए अनुष्का सेन अलग-अलग तरीके आजमाती रहती हैं। एक्ट्रेस कैस्टर, ऑलिव, कोकोनट और बादाम का तेल मिक्स कर अप्लाई करती हैं। इन चारों तेल को मिक्स कर बालों में लगाती हैं और उसके बाद स्टीम लेती हैं। इसके लिए गर्म पानी में टॉवेल भिगोकर उसे निचोड़ लेती हैं और फिर उसे अपने बालों में लपेट लेती हैं।

​एक्ट्रेस का फेवरेट है ये DIY हेयर मास्क

अनुष्का अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए हेयर मास्क भी अप्लाई हैं। इसके लिए वह घर में मौजूद सिर्फ 3 इंग्रेडिएंट्स को यूज हैं। सबसे पहले एक बाउल में बालों की लेंथ के अनुसार, दही लेती हैं और फिर उसमें शहद और एग व्हाइट मिक्स करती हैं। इस मिश्रण को बालों में लगाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ देती हैं और फिर हेयर वॉश कर लेती हैं। हेयर वॉश के बाद अनुष्का अपने बालों में सीरम अप्लाई करती हैं।

ड्रैंडफ और ड्राई स्कैल्प के लिए करती हैं ये काम

अनुष्का बताती हैं कि अपने बालों के साथ-साथ वह स्कैल्प को भी हेल्दी रखने की कोशिश करती हैं। इसके लिए प्याज का रस अपने बालों में अप्लाई करती हैं। यह उनके स्कैल्प को ना सिर्फ हेल्दी रखता है बल्कि हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। इसके अलावा सोने से पहले वह रोजमेरी एसेंशियल ऑयल अप्लाई करती हैं। अनुष्का के अनुसार, इस एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंद ना सिर्फ बालों के लिए अच्छी है बल्कि इससे नींद भी अच्छी आती है और दिमाग भी शांत रहता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय