Tuesday, October 20th, 2026

ये चीज़े ब्रेकफास्ट में भूल कर भी नहीं खानी चाहिए।

सुबह की शुरुआत जितनी अच्छी होगी, उतना ही अच्छा आपका दिन होगा. ये बात नाश्ते के लिए ही कही जाती है. जी हां नाश्ता हमेशा हेल्दी ही करना चाहिए.इसके लिए  ब्रेकफास्ट में हमें अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट का सेवन करना चाहिए.लेकिन थोड़ी सावधानी भी जरूरी है. जी हां हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन नाश्ते में करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है. इसलिए कुछ चीजों का सेवन नाश्ते में नहीं करना चाहिए.

नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें-

1-पिछले कुछ सालों में सुबह नाश्ते के वक्त सीरीयल्स खाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ा है, लेकिन ये सेहत के लिए अच्छे नहीं होते क्योंकि इससे प्रोसेस्ड करके तैयार किया जाता है. इसमें होल ग्रेन की मात्रा काफी कम होती है और शुगर की मात्रा ज्यादा. इसलिए इससे डायबिटीज, मोटापा और हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है.

2-सुबह के वक्त फल और उनके जूस पीना हमेशा से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है, लेकिन कुछ लोग बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड फ्रूट जूस का सेवन करते हैं. इस आदत को आज ही छोड़ दें क्योंकि पैक्ड जूस में प्रिजर्वेटिव और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमारी सेहत को बिगाड़ सकती है.

3-आजकल नाश्ते में दही की जगह फ्लेवर्ड योगहर्ट्स खाने का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन इस फूड आइटम में शुगर कंटेंट ज्यादा होता है जो हमारे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है. इसलिए सुबह के वक्त इसका सेवन न करें.

 

Source : Agency

पाठको की राय