Saturday, October 31st, 2026

बारिश के मौसम में इम्यून पावर बढ़ाकर शरीर को मजबूत बनाती है ये चीजें

मानसून का सीजन जारी है और बारिश अपने साथ कई मौसमी बीमारियां लेकर आती है। इस मौसम में सामान्य सर्दी और फ्लू, बुखार, वायरल संक्रमण आदि का सबसे ज्यादा खतरा होता है। यह वो समय होता है जब मौसमी बीमारियों से जूझकर इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और आपके बीमार पड़ने का जोखिम ज्यादा हो जाता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर आप वायरस, बैक्टीरिया, फंगल और अन्य विषाक्त पदार्थों से खुद को बचा सकते हैं। ऐसे मौसम में शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रोटीन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।

प्रोटीन घावों को भरने, मांसपेशियों के निर्माण और हड्डियों के घनत्व को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप प्लांट बेस्ड प्रोटीन ले सकते हैं क्योंकि इनमें हिफोलिक एसिड, सेलेनियम, जिंक, फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका अलावा ये फाइबर और और कार्बोहाइड्रेट का भी भंडार हैं। हम कुछ चीजें बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने खाने में शामिल करनी चाहिए।

​सोया और सोया उत्पाद
अत्यधिक पोषक तत्वों से भरपूर सोयाबीन एक ऐसा पौधा है जिसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, यानी उनमें पूर्ण प्रोटीन होता है।इसमें 36% से 56% सूखे वजन के साथ प्रोटीन सामग्री पाई जाती है। इसके अलावा यह फोलेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम का भी एक उत्कृष्ट स्रोत है।

​तिल के बीज
तिल के बीजों में प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। तिल का मात्र एक बड़ा चमचा लगभग 3 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। भीगे हुए तिल का सेवन प्रोटीन को बढ़ाने में मदद करता है। रिपोर्टों से पता चलता है कि नियमित रूप से तिल खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

​अंकुरित मूंग दाल
अंकुरित दाल प्रोटीन का एक बहुत ही बढ़िया स्रोत है। इसमें लगभग 343 कैलोरी होती हैं जिनमें से 23 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे पाचन शक्ति में सुधार करने में मदद मिलती है। यह फाइबर, विटामिन सी, बी विटामिन और शरीर द्वारा कैल्शियम के अवशोषण में भी सुधार करता है।

​मूंग दाल वड़ी
यह लोकप्रिय सामग्री मूंग दाल से बनी है। मूंग दाल में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह शरीर के लिए बढ़िया है। एक कप पकी हुई मूंग दाल बी विटामिन और मैग्नीशियम के अलावा लगभग 10-12 ग्राम प्रोटीन प्रदान कर सकती है।

​लाल चौलाई
यह एकमात्र पत्तेदार सब्जी जो प्रोटीन से भरी हुई है। एक कप पके हुए लाल चौलाई के पत्तों में 8-10 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा, इन पत्तियों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और विटामिन K की मात्रा भी अधिक होती है, साथ ही इसमें एंथोसायनिन और आहार फाइबर भी होते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय