Monday, October 19th, 2026

ये चीज़े किडनी के लिए है बहुत हानिकारक

Kidney Health: हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कई बार गलत खान-पान, दवाइयों और वातावरण के विषैले तत्वों से किडनी पर बुरा असर पड़ता है. लिहाजा किडनी में स्टोन बनने से लेकर किडनी कैंसर और पोलिसिस्टिक किडनी डिजीज की आशंका बढ़ जाती है. कई बार समस्या बढ़ जाने पर किडनी फेल भी हो सकती है. इन समस्याओं से बचाव के लिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए. इसके लिए खासकर खानपान पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत होगी.

किडनी क्या काम करती है?

किडनी शरीर से यूरीन के जरिए गंदगी बाहर निकालने का काम करती है. जिनकी किडनी की दिक्कत शुरुआती दौर में पता लग जाती है, उन्हें खानपान में बदलाव की जरूरत होती है. पर कुछ लोगों की परेशानी लास्ट स्टेज पर पता चलती है, जिससे उन्हें डायलिसिस करवाना पड़ता है.

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण

    शरीर पर सूजन
    त्वचा में रैशेज
    पेशाब में परेशानी
    चिड़चिड़ापन
    अधिक ठंड लगना
    त्वचा में रैशेज
    भूख में कमी

किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फूड

1. एल्कोहॉल

देश के मशहूर आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि ज्यादा शराब का सेवन करने से किडनियां खराब हो सकती हैं. ज्यादा शराब के सेवन से किडनियों की फंक्शनिंग में दिक्कत हो सकती है, इसका असर आपके दिमाग पर पड़ सकता है. शराब न सिर्फ आपकी किडनियों पर बुरा असर डालती है बल्कि बाकी अंगो के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

2. कॉफी

कॉफी में कैफीन की ज्यादा मात्रा होती है. एक रिसर्च में यह पाया गया है कि अधिक कैफीन युक्त चीजें लेने से क्रॉनिक किडनी डिजीज में बहुत बुरा असर होता है. ऐसे भी जो लोग ज्यादा कॉफी पीते हैं, उन्हें किडनी में स्टोन होने की संभावना बढ़ जाती है.

3. नमक

नमक में सोडियम होता है, यह पोटैशियम के साथ मिल कर शरीर में फ्लूड की मात्रा को सही बनाए रखता है, लेकिन खाने में अगर नमक मात्रा ज्यादा ली जाए तो यह फ्लूड की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है. और उने नुकसान पहुंच सकता है.

4. रेड मीट

रेड मीट में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, प्रोटीन मसल्स के ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी है, लेकिन इसके मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया काफी कठिन होती है, जिससे किडनी पर ज्यादा जोर पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस मांस से मिलने वाला प्रोटीन किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ाता है.

5. आर्टिफिशियल स्वीटनर

बाजार में मिलने वाली मिठाइयों, कुकीज और ड्रिंक्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जो किडनी की सेहत के लिए नुकसानदायक है. जो लोग शुगर के मरीज हैं, उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारियां होने  की आशंका ज्यादा रहती है. ऐसे लोगों को कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

 

Source : Agency

पाठको की राय