जून में बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
नई दिल्ली
हर महीने के शुरुआत के साथ कई नियम बदल जाते हैं। जिसका असर हमारे आपके जेब पर पड़ता है। जून (June 2022) का महीना शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से नियम जून के महीने में बदलने जा रहे हैं और उसका क्या असर हमारे और आपके जेब पर पड़ेगा?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स (EBLR) को 0.40% से बढ़ाकर 7.05% कर दिया है। बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में भी 0.40% का इजाफा किया है। अब यह दर 6.65% हो गया है। बता दें, नई दरें 1 जून 2022 से प्रभावी रहेंगी।
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस हुआ महंगा
सरकार की ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में इजाफा करने का फैसला किया है। बैंक की नई दरें 1 जून से लागू हो जाएंगी। यानी अगले महीने से आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।

पाठको की राय