फोन चार्जिंग करते समय ये गलतियां कर सकती है बड़ा नुकसान
आजकल की फास्ट लाइफ में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद खास पार्ट हिस्सा बन चुका है. कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बाद अपने घर में ही रहने के चलते लोगों के स्मार्टफोन का इस्तेमाल और ज्यादा बढ़ गया है. मोबाइल गेम से लेकर दोस्त या रिश्तेदारों से चैट तक, मोबाइल हमेशा इस्तेमाल में रहता है. ऐसे में फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है और बार-बार आपको चार्ज करना पड़ता है. फोन के ज़्यादा इस्तेमाल करने की लत के चलते कई बार हम फन को चार्ज में लगाकर भी फोन का इस्तेमाल करना नहीं बंद करते. इसके अलावा और कई ऐसी गलतियां जो हम चार्जिंग के दौरान करते है, जो कि फोन के साथ साथ आपके लिए भी नुकसानदायक है. आज हम आपको ऐसी ही कई गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हे आपको नजरअंदाज करना चाहिए.
रात भर फोन चार्ज करना
अकसर हम रात को सोते समय अपना फोन चार्जिंग में लगाकर छोड़ देते है, और फोन रात भर चार्जिंग में लगा रहता है. आपको ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए. इसका बुरा असर आपके बैटरी पर पड़ता है, आपकी बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और ओवरहीटिंग के चलते बैटरी में ब्लास्ट भी हो सकता है. इसी लिए कभी भी आपको पुरी रात के लिए अपने फोन को चार्जिंग पर लगा कर नहीं छोड़ना चाहिए.
20% बैटरी होने पर फोन को चार्जिंग पर लगाए
कई बार देखा गया है, हम किसी सीरीज़ या गेम में इतना खो जाते है कि 20% से कम होने पर भी हम फोन का इस्तेमाल जारी रखते है, लेकिन इसका फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. इसीलिए फोन की बैटरी जैसे ही 20% से नीचे जाए आपको तुरंत फोन का इस्तेमाल रोक कर फोन को चार्ज करने के लिए लगाना चाहिए.
हमेशा फोन के असली चार्जर का ही इस्तेमाल करें
कभी भी अपने फोन को किसी दूसरे चार्जर या फिर लोकल चार्जर से चार्ज न करें. इसका बुरा असर आपके फोन की बैटरी पर पड़ता है और बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए हमेशा अपने फोन को उसके साथ आने वाले चार्जर के साथ ही चार्ज करें.
फोन का कवर
स्मार्टफोन को बाह्य खतरों से सुरक्षित रखने के लिए हम कवर का इस्तेमाल करते है. लेकिन कवर लगाकर चार्ज करने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है, और कई बार तो कवर के चलते चार्जिंग पिन ठीक से लग नहीं पाती और आपका फोन चार्जिंग का समय बढ़ जाता है. इसीलिए फोन को चार्ज करते समय कवर हटा दें.
फास्ट चार्जिंग ऐप्स के झांसे में न आएं
कई बार फोन को जल्दी चार्ज करने के चक्कर में हम फास्ट चार्जिंग ऐप्स को डाउनलोड कर लेते है. असल में ऐप्स फोन के बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते है और आपकी बैटरी को ज्यादा कंज्यूम करते है. इससे आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है. इसीलिए आपको ऐसे इन थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

पाठको की राय