Thursday, October 22nd, 2026

बंद रहेगे रेलवे के ये समपार फाटक

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के रायपुर - दाधापारा सेक्शन के बैकुंठ - सिलयारी स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 403 जलसो गेट (कि.मी. 800/21-23) उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक (अप लाईन) की मरम्मत का कार्य 31 अक्टूबर  रविवार को सुबह 08 बजे से संभावित चार दिनों तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा ।

इसी प्रकार सेआर व्ही लाइन में स्थित जोरा रेलवे लेवल कॉसिंग क्रमांक- आर व्ही-10 किलोमीटर 09/21-23 (ओ.एच.ई. मास्ट) वाल्टेयर लाइन का मरम्मत का कार्य हेतु 30 अक्टूबर शनिवार समय रात्रि 10 बजे से 31अक्टूबर  रविवार को सुबह 10 बजे तक किया जाना है। फाटक का मरम्मत कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो इसके लिए उक्त अवधि में रेलवे क्रॉसिंग यातायात आवागमन के लिए बंद रहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय