Thursday, October 22nd, 2026

हनुमा विहारी समेत ये 7 भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे ढाका प्रीमियर लीग में , आज से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट

नई दिल्ली
ढाका प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत आज यानी 15 मार्च से शुरू हो रही है और इस टूर्नामेंट में भारत के भी आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी खेलने वाले हैं। यहां तक कि श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हनुमा विहरी भी भांग्लादेश में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। उनके अलावा 6 अन्य भारतीय क्रिकेटरों को भी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जा सकता है। हनुमा विहारी और अभिमन्यु ईश्वरन उन सात भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो बांग्लादेश की एकमात्र लिस्ट ए (50-ओवर) प्रतियोगिता में चल रहे ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अलग-अलग समय के लिए टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इनके अलावा परवेज रसूल, बाबा अपराजित, अशोक मेनारिया, चिराग जानी और गुरिंदर सिंह भी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते दिखाई देंगे। ये सभी आईपीएल 2022 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।

बल्लेबाज हनुमा विहारी की बात करें तो मोहाली और बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका पर 2-0 से जीत हासिल करने के बाद वे ढाका की यात्रा करने से पहले एक छोटे से ब्रेक के लिए अपने घर हैदराबाद जाएंगे। उनके इस सप्ताह के अंत में अपनी टीम अबाहानी लिमिटेड के साथ जुड़ने की उम्मीद है। वह टीम के लिए सीजन के पहले तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके लिए टीम ने अफगानिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान के साथ करार किया है।   बंगाल की टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन प्राइम बैक के लिए खेलेंगे, जबकि परवेज रसूल शेख जमाम धानमोंडी के लिए खेलेंगे। वहीं, बाबा अपराजित रूपगंज टाइगर्स, मेनारिया खेलघर, चिराग रूपगंज टाइगर्स और गुरिदंर सिंह गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। विहारी, ईश्वरन, अपराजित, मेनारिया और रसूल डीपीएल के लिए अजनबी नहीं हैं, उन्होंने 2019-2020 में कोविड -19 के आने से पहले इसमें हिस्सा लिया था।

 

 

#These 7 Indian players

Source : Agency

पाठको की राय