धूम मचाने आ रही है ये 5 शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में चलेगी 240Km
नई दिल्ली
इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खासकर, दोपहिया सेग्मेंट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में आ रहे हैं। पिछले साल की शुरुआत में बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर ने अपनी चेतक और आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटरों को पेश किया था। आने वाले समय में भी बाजार में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेग्मेंट में नए दिग्गज प्लेयर हीरो मोटोकॉर्प की भी एंट्री होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प आगामी 2022 तक अपने पहले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को पेश कर सकता है। इसके अलावा सुजुकी और कैब सर्विस प्रदाता कंपनी ओला भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में जो जल्द ही बाजार में धूम मचाने को तैयार हैं-
ओला ने भी हाल ही में भारतीय बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की घोषणा की है। पिछले साल मई महीने में ओला ने एम्स्टर्डम (Amsterdam) बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Etergo BV का अधिग्रहण किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओला अपने आने वाली नई स्कूटर में एटर्गो के मशहूर AppScooter की तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि कंपनी अभी इस स्कूटर के डिटेल्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें Etergo AppScooter में इस्तेमाल किए गए स्वेपेबल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो कि सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो कंपनी इसे जुलाई महीने में लॉन्च करेगी।

पाठको की राय