Tuesday, October 20th, 2026

झारखंड की हर पंचायत में होगा टीकाकरण केंद्र, सीएम सोरेन नेे दिया निर्देश

रांची
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हर स्तर पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने 20 जनवरी तक झारखंड में शत प्रतिशत कोरोना रोधी टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए राज्य की हर पंचायतों में टीकाकरण केंद्र बनाने का भी निर्देश दिया ताकि वैक्सीनेश ने तेजी लाई जा सके।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमीक्रोन राज्य में पैर नहीं पसार सके इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। कोरोना से बचने का कारगर उपाय सिर्फ और सिर्फ टीकाकरण ही है, इसलिए वैक्सीनेशन में तेजी लाएं। जिन लोगों ने पहली डोज नहीं लिया है, उनका पहली खुराक लगाएं तथा जिन्होंने दूसरी डोज नहीं ली है उन्हें समय से दूसरी खुराक देना हर हाल में सुनिश्चित करें। जिन राज्यों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है वहां के मॉडल की जानकारी लेकर बेहतर कार्ययोजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने ने निर्देश दिया कि राज्य की हर पंचायत  मुख्यालयों में स्थायी वैक्सीनेशन केंद्र बनाएं। जरूरत के अनुसार वैक्सीनेशन टीम घर-घर जा कर छूटे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाए।

20 जनवरी तक करें शत प्रतिशत टीकाकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य सुनिश्चित हो यह राज्य सरकार का लक्ष्य है। 20 जनवरी 2022 तक शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य के लक्ष्य को पूरा करें। अधिकारी कोविड टीकाकरण कार्य में हर हाल में तेजी लाने का प्रयास करें। जिन राज्यों में शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य हो चुके हैं, उन राज्यों के टीकाकरण मॉडल की जानकारी प्राप्त कर एक बेहतर कार्य योजना बनाएं।

विदेशों से आने वाले की कराएं जांच
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों से आने वाले लोगों का कोविड जांच हर हाल में सुनिश्चित करें। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर विदेश तथा दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच की व्यवस्था दुरुस्त हो। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर ओमीक्रोन है या नहीं इसकी जांच के लिए सैप्मल को जल्द भेजा जाए। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों की आठ दिनों बाद दोबारा कोविड जांच कराई जाए। ओमीक्रोन के लिए कोविड अस्पतालों में अलग वार्ड की व्यवस्था की जाए। सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में दवा, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन बेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

 

#CM Soren

Source : Agency

पाठको की राय