Saturday, October 24th, 2026

दशहरा-दीवाली की छह-छह दिन रहेगी छुट्टी

रायपुर

राज्य सरकार ने स्कूल-कालेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन की छुट्टी की सूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश छह-छह दिन का रहेगा और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन का होगा। लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर स्कूल, बीएड-डीएड कालेजों व अन्य के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

कब से कब तक रहेगा अवकाश
दशहरा - 7 से 12 अक्टूबर 2024 तक छह दिन ।
दीवाली - 28 अक्टूबर से दो नवंबर 2024 तक छह दिन।
शीतकालीन अवकाश - 23 से 28 दिसंबर 2024 छह दिन।
ग्रीष्मकालीन अवकाश - 1 मई से 15 जून 2025 तक 46 दिन।

 

Source : Agency

पाठको की राय