Saturday, October 24th, 2026

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली
 तपतपाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। अगले 3 दिनों के दौरान बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इसके कारण कई इलाकों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं। वहीं, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने के लिए भी तैयार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी का अनुमान है कि 20 से 24 तारीख के बीच असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। वहीं, 20 और 21 मई को अरुणाचल प्रदेश और 24 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के आसार बन रहे हैं।

इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है। 20 मई को ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 23 मई को पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 24 मई को उत्तराखंड में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 22 से 24 मई तक राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी 22 से 24 मई के बीच अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

#rain for the next 5 days

Source : Agency

पाठको की राय