Saturday, October 24th, 2026

कई जिलों में आज भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना
दोहरी चक्रवाती दशाओं और कम दबाव के बने केंद्र की वजह से कमोबेश पूरे बिहार में अधिकतर स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान पूरे प्रदेश में जबरदस्त ठनका गिरने की भी आशंका व्यक्त की गयी है. दो से तीन दिन तक यह दशा बनी रहेगी. सोमवार को हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गयी है.

आइएमडी पटना के मुताबिक उत्तरी-मध्य बिहार,उत्तर-पूर्व बिहार एवं उत्तर-पश्चिमी बिहार में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है. बिहार की मौसमी दशाओं में आया यह बदलाव बंगाल की खाड़ी, पूर्वी भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों एवं मध्यप्रदेश में बने चक्रवाती दशाओं की वजह से हुआ है. प्रदेश के करीब दो दर्जन स्थानों पर सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी है. इसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है.

 

Source : Agency

पाठको की राय