Friday, October 23rd, 2026

पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री आॅपरेटर के 707 पदों पर होगी नई भर्ती

रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत डाटा एंट्री आॅपरेटर के कुल 707 पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किये गए हैं। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के लिए जेई के 307 पद हैं तथा डाटा एंट्री आॅपरेटर के 400 पद हैं। इसके लिए 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से आॅनलाइन आवेदन जमा किये जा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को पॉवर कंपनी की वेबसाइट 222.ष्ह्यश्चष्.ष्श.द्बठ्ठ पर लॉग-इन कर आवेदन सहित अन्य दस्तावेज अपलोड करना होगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी में जेई के 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में जेई के 193 पद, जनरेशन कंपनी में 62 और ट्रांसमिशन कंपनी में 12 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इंफरमेशन टेक्नालॉजी संकाय के पद हैं।

तीनों पॉवर कंपनी में सिविल संकाय के 40 पद हैं, जिनके लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं। इसी तरह डाटा एंट्री आॅपरेटर के लिए ट्रांसमिशन कंपनी में 50 पद और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 350 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत बस्तर (जगदलपुर) क्षेत्र में 68 और सरगुजा (अंबिकापुर) क्षेत्र में 44 पदों पर भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के लिए वहीं के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र के लिए डाटा एंट्री आॅपरेटर के 238 पद हैं, जिनमें पूरे प्रदेश के मूल निवासी आवेदन कर सकेंगे।

जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री आपरेटर पदों के स्टायपेंड, दायित्व, भर्ती के लिए वांछित अर्हता, आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क व चयन प्रकिया की विस्तृत जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट में देखी जा सकती है।

 

#Power Company

Source : Agency

पाठको की राय