Sunday, October 25th, 2026

एफआईआर भी होगी और बर्खास्तगी भी - मंत्री पटेल

 भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने भिण्ड कलेक्टर को सेवा सहकारी संस्था, उमरी में गेहूँ उपार्जन में बरती गई लापरवाही की जाँच कराने के निर्देश दिये हैं। पटेल ने निर्देशित किया है कि जाँच में दोषी पाये जाने पर एफआईआर और बर्खास्तगी की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में अन्य कर्मचारी इस प्रकार की लापरवाही का दुस्साहस न करें।

मंत्री पटेल ने भिण्ड जिले के उपार्जन केन्द्र उमरी में उपार्जित किये गये गेहूँ पर पानी का छिड़काव करने के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर भिण्ड को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। भिण्ड कलेक्टर ने तत्काल जाँच कराकर समिति प्रबंधक उमरी भजन सिंह भदौरिया को निलम्बित कर दिया है। पटेल ने निर्देशित किया है कि समिति गठित कर प्रकरण की सघन जाँच करायें और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

 

#एफआईआर

Source : Agency

पाठको की राय