Tuesday, October 20th, 2026

नगरीय निकायों की मतदाता सूची का होगा वार्षिक पुनरीक्षण-2022

भोपाल
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए एक जनवरी 2022 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति, दावे-आपत्ति केन्द्रों का निर्धारण और जिला स्तरीय प्रशिक्षण 14 से 17 जनवरी तक किया जाएगा। मतदाताओं की शिफ्टिंग संबंधी विवादों के निराकरण के लिये 14 फरवरी को बैठक होगी। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में पृथक से कार्यक्रम घोषित किया जायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय