Sunday, October 25th, 2026

ब्याज माफी योजना पर केन्द्रित किसान सम्मेलन होगा

सहकारिता मंत्री भदौरिया और कृषि मंत्री पटेल ने की विभागीय अधिकारियों से चर्चा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में ब्याज माफी योजना को दी गई मंजूरी के अनुक्रम में किसान सम्मेलन होगा। सम्मेलन की तैयारियों के बारे में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया और किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने मंत्रालय में किसान सम्मेलन से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्री द्वय ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिये आवश्यक निर्देश भी दिये।

अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास अशोक वर्णवाल, सचिव सहकारिता विवेक पोरवाल, आयुक्त सहकारिता आलोक कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय