Monday, October 19th, 2026

बेंगलुरू में नए साल की पार्टी पर पूरी तरह से रोक, आयोजन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बेंगलुरू
देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए एक के बाद एक तमाम राज्यों ने रात्रि कर्फ्यू के साथ कई अन्य पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं, जिससे कि लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। इसी कड़ी में नए साल के जश्न में लोगों की भीड़ इकट्ठा ना हो इसके लिए कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू में 31 दिसंबर शाम 6 बजे से 1 जनवरी 20222 तक नए प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 5 या उससे अधिक लोग किसी भी जगह नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। किसी भी तरह का नए साल का जश्न मनाने पर सरकार ने पाबंदी लगाई है। लोग मैदान में या किसी भी जगह पर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकते हैं। साथ ही घरेलू कॉम्पलेक्स के भीतर भी किसी भी तरह की पार्टी, डीजे इवेंड, शो, म्युजिक नाइट, म्युजिकल बैंड आदि कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी रहेगी।
रजिस्टर करें और 1000 रुपये के अमेजन वाउचर जीतने का मौका पाएं
 

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि होटल, मॉल, रेस्टोरेंट, क्लब, पब, क्लब हाउस आदि जगहों पर किसी भी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। हालांकि इन जगहों पर रोजाना की तरह चलने वाला बिजनेस कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चल सकता है। होटल, मॉल, पब, रेस्टोरेंट आदि के मैनेजमेंट को स्पष्ट कर दिया गया है कि वह इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं, जिससे कि लोगों में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बेंगलुरू के कमिश्नर कमल पंत ने इस इस निर्देश को जारी करते हुए स्पष्ट किया है नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

#corona

Source : Agency

पाठको की राय