Thursday, October 22nd, 2026

उत्तर प्रदेश में हुआ सरकरी शिक्षक भर्ती का बड़ा ऐलान, होंगी कई भर्तियां

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर प्रदेश में 17,486 स्कूल/कालेज शिक्षक भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अलावा यूपीएसएसएसबी की ओर से स्कूल/कालेज स्टाफ मैनेजमेंट के 3,800 पदों के साथ-साथ स्कूल/कालेज ग्रुप-डी स्टाफ के भी 2,892 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में पोस्ट-ग्रैजुएशन, ग्रैजुएशन, बारहवीं समेत दसवीं पास उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। यूपी कर्मचारी स्टाफ चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में अभ्यर्थी 11 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी  यूपीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएसबी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।a

 

#government teacher

Source : Agency

पाठको की राय