Thursday, October 22nd, 2026

मिलनाडु के पूर्वी तट पर मछली पकड़ने पर 61 दिवसीय पाबंदी रहेगी

चेन्नई
मिलनाडु के पूर्वी तट पर मछली पकड़ने पर 15 अप्रैल से वार्षिक 61 दिवसीय पाबंदी रहेगी। यह 14 जून तक जारी रहेगी। रविवार आधी रात से प्रतिबंध प्रभावी होगा। यह पाबंदी मछली पकड़ने के संसाधनों को संरक्षित करने के लिए लगाई गई है। इस दौरान बजरों सहित बड़ी मशीनीकृत नौकाओं को मछली पकड़ने की अनुमति नहीं होगी। राज्य सरकार ने पाबंदी की अवधि के दौरान प्रति मछुआरा परिवार 6,000 रुपये की राशि प्रदान की है।

आईएएनएस से बात करते हुए, कासिमेडु के मछुआरों के नेता एंटनी फर्नांडीस ने कहा, "पिछले साल, सरकार ने पाबंदी के दौरान प्रति परिवार 6,000 रुपये प्रदान किया था, इस साल हम 8,000 रुपये की उम्मीद कर रहे थे।" हालांकि, स्थानीय मछुआरों द्वारा देशी नावों, केट्टुवल्लम और कट्टुमाराम का उपयोग कर मछली पकड़ने पर पाबंदी नहीं है।

 

 

#मछली पकड़ने

Source : Agency

पाठको की राय