Wednesday, October 21st, 2026

संभल के पुलिस स्टेशन में आग लगने की खबर सामने आई, कई वाहन जलकर खाक, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

संभल
संभल के पुलिस स्टेशन में आग लगने की खबर सामने आई है, थाने में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग में कई वाहन जलकर खाक हो गए है. पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के लिए प्रयास जारी है. आग लगने के बाद पुलिसकर्मी थाने से बाहर भागे.

यह घटना संभल के हयातनगर थाना परिसर की है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि थाना परिसर में खड़े वाहन आग की चपेट में बुरी तरह से आ चुके हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय