Friday, October 23rd, 2026

बीजापुर में साप्ताहिक बाजार सहित सभी जगह दिखी रौनक, नक्सलियों के बंद को लोगों ने नकारा

बीजापुर.

बीजापुर में प्रतिबंधित माओवादी संगठन द्वारा रविवार 26 मई को बंद का आह्वान किया गया था। जिसका असर बीजापुर जिले में नहीं दिखा। जिले के नागरिको व्यपारियों ने स्वस्फूर्त अपनी दुकानें अन्य दिनों की तरह संचालित की यातायात एवं यात्री बसे, आटो रिक्शा इत्यादि आवागमन के साधन भी सुचारू रूप से संचालित हुए, वहीं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

प्रतिबंधित संगठनों द्वारा इसके पूर्व भी दो बार बंद का असफल आह्वान कर चुके है।  आज भी जिले के नागरिकों ने नक्सलियों के उम्मीदों पर पानी फेरते हुए बंद को पूरी तरह असफल किया। वहीं आज बीजापुर मुख्यालय का साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण बीजापुर के सुदूर गांवो सहित अन्य जिले के नागरिक एवं व्यापारी भी पूर्व की तरह बाजार पहुंचे। बाजार मे रौनक देखने को मिला। बीजापुर जिला मुख्यालय सहित भोपालपटनम, भैरमगढ़, उसूर सहित अन्य अंदरूनी क्षे़त्रों में नागरिकों एवं व्यापारियों ने भयमुक्त होकर अपनी व्यवसाय चालू रखा। कलेक्टर एवं जिला दंण्डधिकारी  अनुराग पाण्डेय ने जिले के जनमानस के सहयोग और हौसला के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुऐ किसी भी प्रकार के डर भय बिना इन विकास विरोधी तत्वों के विरूद्ध इसी तरह एकजुट रहकर जिले की शांति व्यवस्था और विकास के लिए तत्पर रहने की अपील की हैं।

उल्लेखनीय है कि इस बार प्रशासन द्वारा बंद को असफल कराने की पहल नही करनी पड़ी बल्कि जिले के आम नागरिकों ने स्वस्फूर्त होकर इस बंद को असफल किया।

 

#Naxalites strike#Bijapur

Source : Agency

पाठको की राय