Thursday, October 22nd, 2026

दुर्ग की केमिकल फैक्टरी में आग से मची अफरातफरी, दमकल की आठ से दस गाड़ियां मौजूद

दुर्ग.

भिलाई के हाथखोज स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन और बीएसपी के दमकल विभाग की करीब 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

हैवी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आग कैसे लगी, फिलहाल इसकी जानकारी स्पष्ट नही हों पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि जिस फैक्टरी में आग लगी है वहा बड़े पैमाने पर केमिकल और पेंट का निर्माण करती है। फैक्टरी के समीप ही श्रमिक बस्ती भी है। जब आग ने अपना विकराल रूप दिखलाया तब बस्ती के लोग भी भयभीत हो गए और उन्होंने ही पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। फैक्टरी में दस से ज्यादा सिलेंडर भी रखे हुऐ थे। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि फैक्टरी में केमिकल से भरी एक ट्रक के बैक करने के दौरान कोई चीज टकराई और प्रेशर हुआ, जिसके कारण चिंगारी पैदा हुई और आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इस आग से फैक्टरी को नुकसान हुआ है।

 

#factory fire

Source : Agency

पाठको की राय