Saturday, October 24th, 2026

SpiceJet की फ्लाइट के ऑटो पायलट सिस्टम में आई खराबी, लौटना पड़ा दिल्ली

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से नासिक जा रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट को तकनीकी गड़बड़ी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दरअसल, उड़ान के दौरान ऑटो पायलट सिस्टम में गड़बड़ी की बात सामने आई थी, जिसके बाद विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमानन नियामक डीजीसीए ने इस संबंध में जानकारी दी है
डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह दिल्ली-नासिक के लिए निकली स्पाइसजेट की बोईंग 737 फ्लाइट के 'ऑटो पायलट' में खराबी के कारण शहर लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बोईंग 737 फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।

स्पाइसजेट प्रवक्ता के मुताबिक, 1 सितंबर 2022 को, स्पाइसजेट B-737 विमान दिल्ली से नासिक के लिए संचालित होने वाला था, इस दौरान फ्लाइट क्रू के ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी आने के बाद विमान वापस दिल्ली लौटा। विमान ने दिल्ली में सामान्य लैंडिंग की और यात्रियों को सामान्य रूप से उतारा गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 29 अगस्त को दिल्ली से मुंबई जा रहे SpiceJet के विमान में खराबी आने के बाद पंक्चर टायर के साथ रनवे पर सुरक्षित लैडिंग कराई गई थी। सोमवार सुबह दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट बोइंग 737-800 विमान का हवाई अड्डे पर उतरते समय टायर फट गया था। फ्लाइट SG-8701 दिल्ली से सुबह 7:30 बजे के आसपास रवाना हुई और मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे 27 पर सुबह करीब 9 बजे लैंडिंग हुई थी।

 

#There was

Source : Agency

पाठको की राय