Tuesday, October 20th, 2026

बिलासपुर में किन्नरों के बीच हुई मारपीट, घर में घुसकर किया हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर.

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वर्चस्व की इस लडाई में उन्होंने एक दूसरे को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन ने बताया कि आयुष पैलेस के सामने सिरगिट्टी मे रहने वाले साकीर हुसैन उर्फ हाजी पिता याकूब मियां उम्र 43 वर्ष ने 28 जनवरी को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

साकीर ने बताया कि दिनांक 28 जनवरी को रात के समय करीब 10 बजे जब वह और श्रेया श्रीवास खाना था रहे थे। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर रजिया, वैष्णवी यादव, रूपा धुर्व व अन्य उनके घर का दरवाजा खोलकर अचान से दाखिल हो गए और उनपर हमला किया। आरोपियों ने घर के भीतर घुसकर गाली गलौच किया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी रॉड, डंडे और धारदार हथियार से उनपर वार कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों ने पूछताछ में मारपीट की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी रजिया खुरसौल पिता मनोज खुरसौल उम्र 33 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर, रूपा धु्रव पिता चंद्रसेन धुव्र उम्र 22 वर्ष निवासी नजरलालपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर औप वैष्णवी यादव पिता गजानंद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी नजरलालपारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी को गिरफ्तार किया है और इनके पास से हमले में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार भी जब्त किए हैं। वही इस प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

 

#Three accused#arrested in Bilaspur#fight eunuchs#attack entering house

Source : Agency

पाठको की राय