Sunday, October 25th, 2026

जमशेदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब ट्रेन का ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर ही गिर गया, जिसमें 1 व्यक्ति की हुई मौत

रांची
झारखंड के जमशेदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब ट्रेन का ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर ही गिर गया, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 2 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के चांडिल- मुरी रेलखंड के सुइसा और तिरलडीह का है। बताया जा रहा है कि नीलांचल एक्सप्रेस में जोरदार आवाज हुई। ट्रेन के ऊपर पेंट्री तार गिर गया। आवाज होने के बाद करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुक गयी। घटना में ट्रेन में सवार 2 यात्रियों को चोट आयी है। एक यात्री का चेहरा फट गया है। जबकि दूसरे यात्री का सिर फट गया है। आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दुर्घटना की वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया। इस दुर्घटना की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी के दरवाजे वाले एरिया में 2 यात्री लटके हुए थे। इसी बीच एक तार आकर उनके ऊपर गिरी। वहीं, चलती ट्रेन पर टूटकर गिरा है या किसी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।

 

 

#Nilanchal Express train

Source : Agency

पाठको की राय