Saturday, October 24th, 2026

झारखंड के दुमका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मासूम पर गेट टूट कर गिर गया जिससे उसकी मौत हुई

दुमका
झारखंड के दुमका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मासूम पर गेट टूट कर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के गांधी मैदान का है। बताया जा रहा है कि गांधी मैदान के मुख्य द्वार पर लोहे का गेट लगा हुआ है। आसपास रहने वाले कुछ बच्चे गेट पर चढ़कर खेल रहे थे। इस दौरान गेट टूट कर गिर गया, जिसमें एक बच्चा दब गया। आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय आशीष कुमार रजक के नाम के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक आशीष कुमार अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गांधी मैदान में गेट लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

#The gate of Gandhi Maidan in Dumka broke

Source : Agency

पाठको की राय