Sunday, October 25th, 2026

एमएसएमई और स्टार्टअप को सक्षम बनाने के प्रयासों में कोई कमी नहीं रहे : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा स्टार्टअप को सक्षम बनाने के प्रयासों में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास हों। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में एमएसएमई तथा स्टार्टअप को सक्षम बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं से एमओयू करने के लिए इंदौर में प्रस्तावित कार्यक्रम तथा हल्दीराम ग्रुप नागपुर के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन कर रहे थे। सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में हल्दीराम ग्रुप के द्वारा फूड पार्क विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार अपेक्षित सुविधाएँ और सहायता प्रदान करेगी। निर्मित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में फर्नीचर क्लस्टर के लिए आइडियल लोकेशन है। इसके लिए हल्दीराम ग्रुप के साथ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, स्माल इण्डस्ट्रीज डेवलपमेंट, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एम-1 एक्सचेंज, योरस्टोरी, आईबीपीसी दुबई, एशोचाम, सीआईआई आदि संस्थाओं से एमओयू किया जाएगा। इससे एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

#एमएसएमई और स्टार्टअप

Source : Agency

पाठको की राय