Wednesday, October 21st, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवारी नियमों में हो बदलाव : रामास्वामी!

वाशिंगटन.

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल विवेक रामास्वामी के चुनाव अभियान के प्रमुख ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में मांग की गई है कि अगले महीने होने वाली रिपब्लिकन पार्टी की बहस में सिर्फ शीर्ष चार उम्मीदवार ही शामिल होने चाहिए। उन्होंने लिखा कि एक और बेकार की बहस करने से कोई मदद नहीं मिलेगी। बता दें कि विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस में हैं।

अभी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी सबसे मजबूत है। विवेक रामास्वामी के चुनाव अभियान के सीईओ बेन योहो ने रिपब्लिकन पार्टी की नेशनल कमेटी (RNC) को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में योहो ने मांग की है कि अगले महीने आठ नवंबर को मियामी में होने वाली तीसरी प्राथमिक बहस में सिर्फ शीर्ष चार उम्मीदवारों को ही बहस की अनुमति दी जाए। योहो ने पत्र में लिखा कि नवंबर में एक और बेकार बहस कोई विकल्प नहीं है। इससे मतदाताओं को कोई फायदा नहीं होगा कि जिन उम्मीदवारों के सफल होने की संभावना नहीं है, उन्हें भी मंच साझा करने दिया जाए। उससे शोरगुल होता है। बता दें कि अगर रामास्वामी के चुनाव अभियान की बात मान ली जाती है तो रेस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवेक रामास्वामी, निक्की हेली और रोन देसांतिस ही रेस में रह जाएंगे। पत्र में ये भी मांग की गई है कि उम्मीदवारों को उनके प्रतिस्पर्धियों की बात का जवाब देने के लिए ज्यादा समय दिया जाए और एकल बहसों में एक मध्यस्थ तैनात करने की भी मांग की गई है ताकि उम्मीदवार एक दूसरे पर बेकार में चिल्ला ना सकें और बहस के नियम ठीक तरह से लागू किए जा सकें। पत्र में मांग की गई है कि आरएनसी दाता सीमा को 70 हजार दानदाताओं से बढ़ाकर एक लाख दानदाता किया जाए।

 

#There should be changes in the

Source : Agency

पाठको की राय