Sunday, October 25th, 2026

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनी रहे : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों को पेयजल की कोई समस्या नहीं हो। उन्होंने कहा कि सुधार योग्य हैण्डपम्पों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था सुचारू बनी रहे। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्षा ऋतु में छोटी-छोटी जल संरचनाओं के माध्यम से पानी रोकने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जल-स्त्रोतों का अधिकाधिक विकास करें। जल-संग्रहण कार्य में जनता का सहयोग लेकर कार्य किया जाये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता की पेयजल संबंधी शिकायतें नहीं आये। यदि कहीं से शिकायत आती है तो तत्काल उस पर कार्यवाही कर निदान किया जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्याओं के निराकरण में जिला कलेक्टर समन्वय करें।

 

#पेयजल की सुचारू

Source : Agency

पाठको की राय