Sunday, October 25th, 2026

समितियों में पर्याप्त मात्रा में है खाद का भंडारण

रायपुर
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत जिला में खरीफ वर्ष 2021 हेतु खाद का लक्ष्य 41650 टन शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसके विरुद्ध आज तक की स्थिति में कुल भण्डारण 38403 टन हुआ है जोकि जिला को मिले लक्ष्य के 92प्रतिशत से अधिक है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के जोशी ने बताया कि किसानों द्वारा 32204 टन खाद का उठाव किया गया है, जो कि लगभग 84 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आज रायपुर जिला में 473 टन खाद समितियों में भण्डारण हुआ है तथा 420 टन किसानों द्वारा उठाव किया गया है। 31 जुलाई को ही समिति कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी आंदोलन समाप्त हो गया है तथा 2 अगस्त से सभी समिति कार्यालय नियमित रूप से खुल गई है। कृषकों को खाद वितरण किया जा रहा है। समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

 

#sufficient

Source : Agency

पाठको की राय