Saturday, October 24th, 2026

मध्यप्रदेश में कानून का राज है, गलती करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कानून का राज है, जो गलती करेगा सरकार उससे सख्ती से निपटेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि उज्जैन हो या प्रदेश का कोई भी जिला हो, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सब कानून से बंधे है, इसलिए जहां भी ऐसी समस्या आएगी, उससे सरकार कड़ाई से निपटेगी।

 

 

#mohan

Source : Agency

पाठको की राय