Wednesday, October 21st, 2026

स्कूल में नहीं है पेयजल व्यवस्था, पानी के लिए बच्चे कूदते है बाउंड्री

सतना
उचेहरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पतौरा लाल कामदराज सिंह शासकीय उच्चतर विद्यालय के छात्रों को पेयजल मुहैया करने के लिए स्कूल परिसर में लगा समर्सिबल पंप विगत एक वर्ष से बिगड़ा हुआ है। जिसके चलते इस विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को पीने के पानी के लिए न सिर्फ क्लास छोड़ना पड़ता है बल्कि स्कूल की बाउंड्री भी कूद कर पानी लेने गांव में स्कूल के पास लगे हैंडपंप या फिर कुओं पर लेने जाना पड़ता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय