62वें दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली
आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए। बुधवार को लगातार 62वें दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58) से भी महंगा है।
ओपेक और संबद्ध तेल उत्पादक देश बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते दिनों उत्पादन में की गई कटौती को बहाल करने पर फैसला करेंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के बाजवूद आवाजाही और ईंधन की मांग बनी रहेगी, जिसके चलते तेल उत्पादक में की गई कटौती को वापस लेने का फैसला किया जा सकता है।
विश्लेषकों का कहना है कि तेल उत्पादक समूह फरवरी में प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ा सकता है। इस समूह में सऊदी अरब की अगुवाई वाले ओपेक देशों के अलावा रूस के नेतृत्व में स्वतंत्र देश शामिल हैं। इस तरह ओपेक और संबंद्ध देशों की कुल संख्या 23 है, जो आने वाले महीने के लिए उत्पादन स्तर तय करने के लिए हर महीने ऑनलाइन मिलते हैं।

पाठको की राय